अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :रूस के समाचार पत्र स्पूटनिक टाइम ने एलान किया कि सीरिया की सेना ने अपने साथियों की मदद से दैरूज़्ज़ौर में आतंकवादियों को पूर्ण रुप से घेरे में ले लिया है, सीरिया की सेना मंगल को नहरे फ़ुरात से आगे बढ़ती हुई साहिल तक पहुंच चुकी थी, सीरिया की सेना ने इस ऑपरेशन के बीच कई महत्वपूर्ण एवं स्ट्रैटेजिक क्षेत्रों को मुक्त करा लिया है,जिसमें अलहुसैनिया नामक टाउनशिप अत्यधिक महत्वपूर्ण है, ज्ञात रहे की दैरुज़्ज़ौर पिछले 3 सालों से आईएस आतंकवादियों के क़ब्ज़े में था, लेकिन पिछले महीने कुछ सहयोगी गठबंधन उस घेरे को तोड़ कर अंदर जाने में सफ़ल हो गए थे।
19 अक्टूबर 2017 - 14:34
समाचार कोड: 861320
ज्ञात रहे की दैरुज़्ज़ौर पिछले 3 सालों से आईएस आतंकवादियों के क़ब्ज़े में था, लेकिन पिछले महीने कुछ सहयोगी गठबंधन उस घेरे को तोड़ कर अंदर जाने में सफ़ल हो गए थे।